तन्मय अग्रवाल बायोग्राफी: पूरा नाम, उपनाम, जन्म तारीख, जन्म स्थान, पेशा, कमाई।

                          तन्मय अग्रवाल 

                  तन्मय धर्म चंद्र अग्रवाल एक भारतीय क्रिकेटर है जो हैदराबाद के लिए खेलते है। 


पूरा नाम                          तन्मय धर्मचंद्र अग्रवाल

जन्म                              ३ मई १९९५

बल्लेबाजी                      बाई हाथ से कम करने वाला

बोलिंग                           लेग ब्रेक गुगली

भूमिका                          बल्लेबाज

संबंध                            नीतीश जालान अग्रवाल 


                          ये एक बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज, जिन्होंने अंडर- १४, अंडर- १६, अंडर- १९, अंडर- २२ और अंडर- २५ जैसे विभिन्न आयु वर्ग के स्तर पर हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया।


रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में बाएं हाथ के बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया। तन्मय ने सिर्फ 147 गेंद में 300 रन कूट दिए। ऐसे में आइए जानते हैं कौन यह खिलाड़ी।

                             रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने अपनी विध्वंसक बैटिंग से सभी रिकॉर्ड बुक को तहस नहस कर दिया। तन्मय ने टेस्ट फॉर्मेट में टी20 के अंदाज से बैटिंग करते हुए सिर्फ 147 गेंद में ट्रिपल सेंचुरी ठोक दी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में तन्मय सबसे तेज तीसरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तन्मय की इस तूफानी बैटिंग को देखकर को अब क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक होंगे कि आखिर कौन है यह खिलाड़ी जिसने अपनी बैटिंग से सनसनी मचा दी है।

                            तन्मय अग्रवाल का जन्म 3 मई 1995 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम धर्मचंद अग्रवाल है। तन्मय हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेलते हैं। तन्मय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था और उनके शौक को पूरा करने में उनके माता-पिता का भरपुर सहयोग मिला। तन्मय की पढ़ाई लिखाई हैदराबाद से हुई है। वह अपनी स्कूल और कॉलेज टीम के लिए भी क्रिकेट खेला करते थे। यही कारण है बहुत छोटी उम्र में तन्मय ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया।

                           तन्मय अब तक 55 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 3533 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा तन्मय 53 लिस्ट ए मैच में 2323 रन बना चुके हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 7 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिलराज सिंह रावत: नाम, फैमिली, एजुकेशन, नेटवर्थ, पत्नी, जन्म तिथि।

जगदीश प्रताप भंडारी:पेशा, जन्म तिथि, जन्म स्थान, वर्तमान निवास, धर्म, कुल संपत्ति, परिवार, व्यक्तिगत विवरण।