अभिनव मनोहर: नाम, जन्मस्थान, जन्म तारीख, पेशा, कुल संपत्ति।

                        अभिनव मनोहर

                    कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मे अभिनव मनोहर कर्नाटक राज्य टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेगब्रेक गेंदबाज हैं। वह हुबली टाइगर्स, बेल्लारी टस्कर्स, बेलगावी पैंथर्स, कर्नाटक, मैंगलोर ड्रैगन्स, शिवमोग्गा लायंस और आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स जैसी घरेलू टीमों के लिए खेल चुके हैं। मनोहर का पूरा नाम अभिनव मनोहर सदारंगानी है और उनकी राशि कन्या है। वह अपने खाली समय में यात्रा करना और वर्कआउट करना पसंद करते हैं।



पूरा नाम                          अभिनव मनोहर सादारांगानी

जन्म                              १६ सितंबर १९९४

बल्लेबाजी                        दाएं हाथ से कम करने वाला

बोलिंग                            लेग ब्रेक गुगली

भूमिका                            बल्लेबाजी ऑलराउंडर


                           घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलने वाले इस 28 वर्षीय बल्लेबाज ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 गेंदों पर 42 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे गुजरात ने यह मैच 55 रन से जीता। उनके अलावा डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने भी आक्रामक पारियां खेली जबकि शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। डेविड, तेवतिया और गिल के बारे में तो दुनिया जानती है। छठे नंबर पर आकर तीन छक्के और तीन चौके मारने वाले अभिनव मनोहर की कहानी जानते हैं।

जूते की दुकान से सफर शुरू
                              16 सितंबर 1994 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पैदा होने वाले अभिनव मनोहर ने छोटे से करियर में दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 28 साल के मनोहर का बचपन संघर्षों में गुजरा। पिता बेंगलुरु की गलियों में जूतों की दुकान चलाते। बगल में ही मशहूर क्रिकेट कोच इरफान सैत के कपड़ों की दुकान थी तो अभिनव के पिता ने कोच से बेटे को भी क्रिकेट की तालिम देने की दरख्वास्त की। यहां से अभिनव मनोहर के क्रिकेटर बनने की कहानी शुरू हुई।



नेट प्रैक्टिस से मिल रहा फायदा

                               अभिनव मनोहर ने मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद कहा, 'हमने आईपीएल से पहले दो अभ्यास शिविरों में हिस्सा लिया था जिससे वास्तव में हमें फायदा मिला। फ्रैंचाइजी ने हमें हमारी भूमिका को लेकर स्पष्ट तौर पर बता रखा है और इससे भी हमें मदद मिलती है। क्रीज पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मिलर से बातचीत करने से भी फायदा मिला। जो भी गेंद हमारी जद में होती उस पर हम शॉट लगा रहे थे। इसके अलावा मुझे लगता है कि जब भी मैं मिलर के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे उससे बात करने से काफी मदद मिलती है।’

Link: biographyblog7173.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिलराज सिंह रावत: नाम, फैमिली, एजुकेशन, नेटवर्थ, पत्नी, जन्म तिथि।

रविन्द्र जडेजा बायोग्राफी: पूरा नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, पेशा, कमाई, माता, पिता, नेट वर्थ।